लंबे इंतजार के बाद करोड़पति साइबर अपराधी अजय मंडल एक साथी व दो बोरवेल संग गिरफ्तार

Last Updated on February 1, 2024 by Gopi Krishna Verma पांच वर्षों से पांच राज्यों के पुलिस को थी उसकी तलाश। पुलिस ने अपराधियों के पास से 6 मोबाइल, 14 सिम कार्ड, 5 एटीएम , 2 बोरवेल गाड़ी, 1 आधार कार्ड, 1 पेन कार्ड किया बरामद गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने एक करोड़पति सहित दो साइबर…

Last Updated on February 1, 2024 by Gopi Krishna Verma

पांच वर्षों से पांच राज्यों के पुलिस को थी उसकी तलाश। पुलिस ने अपराधियों के पास से 6 मोबाइल, 14 सिम कार्ड, 5 एटीएम , 2 बोरवेल गाड़ी, 1 आधार कार्ड, 1 पेन कार्ड किया बरामद

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने एक करोड़पति सहित दो साइबर अपराधी को दबोचा है। पकड़े गए अपराधी ने साइबर अपराध के पैसे से अकूत सम्पति इकट्ठा किया है। पिछले पांच सालों से कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड़ निवासी है अजय:

पकड़ा गया आरोपी अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड़ निवासी अजय मंडल है। पुलिस ने अजय के साथ उसका सहयोगी बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के गोपीडीह निवासी रामशरण राय को भी दबोच गिरफ्तार किया है। अजय मंडल द्वारा साइबर क्राइम के पैसे से करोड़ों की सम्पत्ति अर्जित की है। साइबर क्राइम के पैसे से ही वह व्यवसाय भी कर रहा था।

अजय को दबोचने के बाद एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस ने अजय के द्वारा खरीदे गए दो बोरवेल (वाहन) को भी जब्त किया है। जिसकी कीमत एक करोड़ से अधिक बतायी जा रही है। दोनों अपराधियों को बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया से गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने इसकी पुष्टि की है।

अजय तक कैसे पहुंची पुलिस: गिरिडीह एसपी शर्मा को लगातार यह सूचना मिल रही थी कि कुख्यात साइबर अपराधी अजय मंडल पुलिस की डर से गिरिडीह छोड़ चुका है; परंतु कभी-कभी क्षेत्र में आकर अपने गुर्गों को साइबर अपराध के नए तरीके की जानकारी दे रहा है। इस सूचना पर एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी संदीप सुमन की अगुवाई में अजय की खोज शुरू हुई। इस दौरान इस कुख्यात से जुड़े चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया पर अजय पकड़ा नहीं गया।

बिहार जाकर ढूंढ़ निकाला: एसपी शर्मा को पता चला कि अजय इन दिनों बिहार में छिपा हुआ है। इसके बाद एसपी के निर्देश पर डीएसपी संदीप की टीम बिहार के बांका व भागलपुर में अजय की खोजबीन की गई। लगातार 48 घंटे तक की खोजबीन के बाद अंतत: मंगलवार की रात को अजय को भागलपुर जिले के नवगछिया से गिरफ्तार कर लिया गया।


अजय मंडल का आपराधिक इतिहास:
एसपी शर्मा ने बताया कि अजय के विरुद्ध नक्सल समेत साइबर अपराध के कई मामले दर्ज हैं। अजय दुमका के काठीकुंड थाना कांड संख्या 72/2016, गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 09/2018, धनबाद साइबर थाना कांड संख्या 50/20 एवं गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 07/24 दर्ज है।

इन चीजों को किया बरामद:
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अपराधियों के पास से 6 मोबाइल, 14 सिम कार्ड, 5 एटीएम , 2 बोरवेल गाड़ी, 1 आधार कार्ड, 1 पेन कार्ड, बरामद किया है।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports