पचम्बा के कान्दू टोला से 50 युवाओं ने थामा जेएमएम का हाथ

0

Last Updated on March 5, 2026 by Gopi Krishna Verma

मंत्री सुदिव्य सोनू व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह जिले पचम्बा के कान्दू टोला से लगभग 60 युवाओं ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण किया। वहीं सदस्यता कार्यक्रम उत्सव उपवन में आयोजित किया गया, जहाँ युवाओं ने पंकज कुमार के नेतृत्व में तथा प्रमोद कंधवे के प्रयास से पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू एवं झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह के समक्ष सभी युवाओं ने भाजपा छोड़कर झामुमो की सदस्यता ली और पार्टी की विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि झामुमो हमेशा गरीब, आदिवासी, दलित और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के पार्टी से जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि युवाओं का यह फैसला पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों पर विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने सभी नए सदस्यों से संगठन को मजबूत करने और जनता की सेवा के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *