धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये सामान, वरना होंगे राहु, केतु से परेशान

Last Updated on November 10, 2023 by Gopi Krishna Verma मंगल कामना के लिए खरीदें ये वस्तुएं एक नज़र: Dhanteras 2023: आज 10 नवंबर शुक्रवार को धनतेरस है। आज़ के दिन घर और परिवार की उन्नति के लिए लोग शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, मकान, दुकान, फ्लैट, वाहन आदि की खरीदारी करते हैं। इनको माता…

Last Updated on November 10, 2023 by Gopi Krishna Verma

मंगल कामना के लिए खरीदें ये वस्तुएं

एक नज़र:

  • धनतेरस के दिन शुभ फल देने वाले वस्तुओं की खरीदारी करते हैं।
  • धनतेरस पर सोने के सिक्के, सोने के आभूषण आदि की खरीदारी करें।
  • धनतेरस पर कांच, प्लास्टिक, लोहा, स्टील, एल्युमिनियम से बनी वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए।

Dhanteras 2023: आज 10 नवंबर शुक्रवार को धनतेरस है। आज़ के दिन घर और परिवार की उन्नति के लिए लोग शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, मकान, दुकान, फ्लैट, वाहन आदि की खरीदारी करते हैं। इनको माता लक्ष्मी का प्रतीक मानकर खरीदारी की जाती है, क्योंकि देवी लक्ष्मी धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी है। हालांकि धनतरेस पर कुछ धातु के सामान की खरीदारी भूलकर भी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उन धातुओं का संबंध अशुभ फल देने वाले ग्रहों से होता है। धनतेरस पर उनको खरीदना अशुभ माना जाता है। आइए विद्वानों से जानते है धनतेरस पर किन सामान की खरीदारी करनी चाहिए और किनकी नहीं?

धनतेरस पर भुलकर भी ना खरीदें शनि, राहु और केतु से संबंधित वस्तुएं: इस दिन स्टील, लोहा, एल्युमिनियम से बने सामान की खरीदारी करने से बचना चाहिए। लोहे का संबंध शनि ग्रह से है और एल्युमिनियम का संबंध पाप ग्रह राहु से है। स्टील का संबंध राहु, केतु और शनि से माना जाता है। धनतेरस के दिन आपको राहु, केतु और शनि से जुड़ी वस्तुओं को घर नहीं लाना चाहिए। ये तीनों ही ग्रह अशुभ फल देने वाले माने जाते हैं, हालांकि कुंडली में इनकी स्थितियां भी इसके लिए जिम्मेदार होती हैं।

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए:

  • सोना: धनतेरस पर सोने के सिक्के, सोने के आभूषण आदि की खरीदारी करें। इसको माता लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं और इसका संबंध बृहस्पति ग्रह से है, जो शुभ फलदायी माना जाता है।
  • चांदी: धनतेरस के दिन आप चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन या आभूषण खरीद सकते हैं। इसका संबंध चंद्रमा से है। यह आपके सुख और समृद्धि में वृद्धि करने वाला होता है।
  • पीतल: धनतेरस पर आप पीतल की वस्तुएं खरीद सकते हैं। यह भगवान धन्वंतरि का प्रिय धातु भी है और धनतेरस पर धन्वंतरि जयंती भी मनाते हैं। पीतल का संबंध गुरु ग्रह से है। यह शुभ माना जाता है।

इसके अलावा आप चाहें तो तांबे से बनी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। धनतेरस पर नमक, साबुत धनिया, झाड़ू आदि की भी खरीदारी की जाती है‌। नमक नकारात्मकता को दूर करता है, जबकि झाड़ू और धनिया का संबंध माता लक्ष्मी से है।

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए: धनतेरस के अवसर पर कांच, चीनी मिट्टी, प्लास्टिक, लोहा, स्टील, एल्युमिनियम से बनी वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा आपको काला कंबल, काले वस्त्र, नीले रंग के कपड़े आदि नहीं खरीदना चाहिए। इनका संबंध शनि, राहु और केतु से है।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports