सशक्त लोकतंत्र में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण: डीसी

Last Updated on October 27, 2023 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। शुक्रवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर तक दावा-आपत्ति अवधि निर्धारित है। इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं BLO का उत्साहवर्धन करने…

Last Updated on October 27, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर तक दावा-आपत्ति अवधि निर्धारित है। इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं BLO का उत्साहवर्धन करने के निमित्त 32-गिरिडीह स्थित बूथ संख्या 38 एवं 39 सर जे. सी. बोस बालिका उच्च विद्यालय विजिट कर उपस्थित BLO संग सेल्फी लिया तथा उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में आप सभी बीएलओ की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत दिनांक 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर 2023 तक मतदाता सूची में अपना निबंधन, सुधार एवं पुनरीक्षण अवश्य करवाएं। सभी पात्र नागरिक, जो 1 अक्टूबर 2024 को या पहले 18 वर्ष के हो जायेंगे, फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में पंजीकरण करायें। साथ ही साथ उन्होंने मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा विभिन्न पंजी की जांच की। इसके अलावा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत #ProudOfMyBLO हैशटैग को सफल बनाने हेतु जिले सभी वरीय अधिकारियों समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी ने अपने-अपने बीएलओ के साथ #ProudOfMyBLO सेल्फी अभियान में हिस्सा लिया और इसे सफल बनाने हेतु अपना सहयोग दिया और बीएलओ का उत्साहवर्धन किया। साथ ही निर्वाचन प्रणाली में बीएलओ की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports