बड़ी ख़बर: जामिया इस्लामिया दारुल फलाह लिलबनात पिहरा के होस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या

Last Updated on February 7, 2024 by Gopi Krishna Verma गावां। थाना क्षेत्र के पिहरा पंचायत अंतर्गत घघरा कोसमाटीला में संचालित होस्टल जामिया इस्लामिया दारुल फलाह लिलबनात में मंगलवार की रात एक छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा जिला के डोमचांच थाना क्षेत्र के जानपुर निवासी मो.…

Last Updated on February 7, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। थाना क्षेत्र के पिहरा पंचायत अंतर्गत घघरा कोसमाटीला में संचालित होस्टल जामिया इस्लामिया दारुल फलाह लिलबनात में मंगलवार की रात एक छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा जिला के डोमचांच थाना क्षेत्र के जानपुर निवासी मो. हसनैन की पुत्री सलीना प्रवीण पिछले दो वर्षों से जामिया इस्लामिया दारुल फलाह लिलबनात के होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी; लेकिन मंगलवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे होस्टल के एक कमरे में छात्रा ने फांसी लगा कर जान दे दी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि छात्रा ने आत्महत्या क्यों की है।

बताया कि घटना के बाद होस्टल के संचालक मुफ़्ती गुलाम रसूल और उनके कुछ सहयोगी ने मिलकर छात्रा के शव को पहुचाने उसके गांव जानपुर ले गए। इधर बुधवार की सुबह सूचना पाकर गावां थाना के पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस दौरान पुलिस ने मो. सज्जाद नाम के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए अपने साथ गावां थाना ले गयी है। पुलिस ने अभी तक युक्त छात्रा का शव कब्जे में नहीं ले पाई है।

सूचना के बाद गावां सीओ अविनाश रंजन हॉस्टल पहुंच का वहां मौजूद छात्रों से पूछताछ की। होस्टल में सात शिक्षक, दो महिला शिक्षक और एक रोसईया कार्यरत थे; लेकिन घटना के बाद रसोइया छोड़ के सभी शिक्षक होस्टल का ऑफिस बंद करके फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports