Good News:झारखंड राज्य फसल राहत योजना एवं मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना के लाभार्थियों को करें शीघ्र भुगतान: डीसी
Last Updated on February 1, 2024 by Gopi Krishna Verma वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी अंचलाधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का भी दिया गया निर्देश गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त गिरिडीह सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा झारखंड़ राज्य फसल राहत योजना एवं मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना के तहत रबी…
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी अंचलाधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का भी दिया गया निर्देश
गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त गिरिडीह सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा झारखंड़ राज्य फसल राहत योजना एवं मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना के तहत रबी एवं खरीफ मौसम में जिले के किसानों द्वारा दिए गए आवेदन का सत्यापन एवं भुगतान संबंधित समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त गिरिडीह ने किसानों के फसल का सत्यापन एवं भुगतान यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी अंचलाधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया गया।
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में रबी के कुल 21003 किसानों एवं खरीफ के कुल 91279 किसानों के द्वारा आवेदन किया गया है।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, आईटी मैनेजर सहित कई संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports