महिला हिंसा के खिलाफ गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली, मेयर व डिप्टी मेयर ने दिखाई हरी झंडी

0

Last Updated on November 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने नारेबाजी कर दिया सम्मान और सुरक्षा का संदेश, कहा- हिंसा रोकना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

गिरिडीह। महिला हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को गिरिडीह इनर व्हील क्लब की ओर से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। झंडा मैदान से निकाली गई इस रैली को गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार एवं इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस जागरूकता रैली में शहर के विभिन्न स्कूलों की बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रैली के दौरान छात्राओं ने महिला हिंसा के खिलाफ नारे लगाए और लोगों को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया। झंडा मैदान से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों को महिला हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का संदेश दिया गया।

पूरे समाज को मिलकर आगे आना होगा

रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिला हिंसा पर रोक लगाने की जिम्मेदारी केवल महिलाओं की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। इसके लिए परिवार, समाज, शैक्षणिक संस्थानों और प्रशासन सभी को मिलकर आगे आना होगा। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी बेहद जरूरी है।

मेयर ने की पहल की सराहना

इस मौके पर मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ जागरूकता फैलाने में इनर व्हील क्लब की यह पहल सराहनीय है। महिलाओं के साथ-साथ छात्राओं को भी अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर रश्मि गुप्ता, प्रभा राघवन समेत इनर व्हील क्लब की कई सदस्य एवं विभिन्न स्कूलों की छात्राएं मौजूद रहीं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed