‘आपका मोबाइल फिर से आपका’ अभियान: गिरिडीह पुलिस ने 80 लोगों को लौटाए गुम और चोरी हुए मोबाइल

0

Last Updated on November 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

अभियान के तहत अब तक कुल 1,115 मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक धारकों को सौंपे जा चुके हैं

गिरिडीह। आम नागरिकों के गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु गिरिडीह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “आपका मोबाइल फिर से आपका” के तहत बुधवार को पुलिस केंद्र, गिरिडीह में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने तकनीकी शाखा (Technical Cell) एवं विभिन्न थानों के सहयोग से बरामद किए गए कुल 80 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लाभुकों ने गिरिडीह पुलिस के प्रति आभार जताया।

अब तक 1,115 मोबाइल की हो चुकी है बरामदगी

गिरिडीह पुलिस द्वारा वर्ष 2025 से नवंबर 2026 तक चलाए गए इस अभियान के तहत अब तक कुल 1,115 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं। अभियान का चरणवार विवरण इस प्रकार है:

वर्षतिथिलौटाए गए मोबाइल की संख्याकुल योग
202524/09/2025113426
14/11/2025313
202629/06/2026211689
25/07/2026101
25/08/2026112
25/09/2026105
27/10/202680
25/11/202680
कुल1,115

पुलिस की अपील: तुरंत दर्ज कराएं सनहा और CEIR पर शिकायत

गिरिडीह पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में सनहा या प्राथमिकी दर्ज कराएं। साथ ही भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर अपनी शिकायत अवश्य दर्ज करें, ताकि मोबाइल की शीघ्र खोजबीन और बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed