गिरिडीह में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुण्डा की 151वीं जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस, डीसी और एसपी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Last Updated on November 15, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 151वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज गिरिडीह में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने पटेल चौक, सिरसिया स्थित भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुण्डा के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि धरती आबा का जीवन समाज के उत्थान, अधिकारों की रक्षा और जनकल्याण के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्श एवं विचार हम सभी को समाज और राज्य के विकास के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।
