दर्दनाक सड़क हादसा: दुर्गा पूजा मनाने घर आए युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

0

Last Updated on October 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा; त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, परिवार में मचा कोहराम

गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 28 वर्षीय सुनील कुमार ठाकुर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार उनका 28 वर्षीय साथी गोलू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। मृतक सुनील बरकट्ठा थाना क्षेत्र के तुलाडीह का रहने वाला था।

दुर्गा पूजा मनाने घर आया था सुनील

जानकारी के अनुसार, सुनील दूसरे दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और दुर्गा पूजा मनाने के लिए अपने घर आया हुआ था। शनिवार शाम वह अपने दोस्त गोलू शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर गिरिडीह में एक रिश्तेदार के घर आया था। रविवार सुबह जब दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी बिशुनपुर पेट्रोल पंप के पास यह भीषण हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन साल पहले हुई थी शादी, घर में पसरा मातम

सुनील की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी भी है। त्योहार के दौरान अचानक हुए इस हादसे से सुनील के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कमाने वाले इकलौते सदस्य की मौत से पत्नी और मासूम बेटी के सामने भविष्य का संकट खड़ा हो गया है। सदर अस्पताल में शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। तुलाडीह गांव में भी इस घटना के बाद से शोक की लहर है।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग

घटना से आक्रोशित और सदमे में डूबे परिजनों ने जिम्मेदार वाहन (ट्रैक्टर) चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार के लिए उचित आर्थिक मुआवजे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *