शाम 4 बजे से रात 9:25 तक: 5 घंटे चला घटनाक्रम, जेनरेटर की रोशनी में गोताखोरों ने निकाले तीन मासूमों के शव

0

Last Updated on September 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

खेलने की उम्र में बुझ गए तीन चिराग: कपड़ों और साइकिलों के पास बिलखते रहे परिजन, ‘जयंती’ नदी तट पर मचा कोहराम

गिरिडीह। मंगलवार शाम 4:00 बजे से लेकर रात 9:25 बजे तक गांडेय क्षेत्र में जो कुछ हुआ, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खेलने निकले तीन किशोरों अंश कुमार (14), आदित्य बर्मन (13) और श्रेयांस कुमार (13) का शाम को अचानक गायब होना और नदी किनारे उनकी साइकिल व चप्पलें मिलना एक बड़े हादसे का संकेत दे गया।

​घटना का सिलसिलेवार घटनाक्रम:

  • ​शाम 04:00 बजे: तीनों दोस्त खेलने के बहाने घर से निकले और मेढ़ो गांव के पास जयंती नदी किनारे पहुंचे।
  • ​शाम 05:00 – 06:00 बजे: कपड़े और चप्पलें उतारकर नदी में उतरने के दौरान डूबने लगे। ग्रामीणों ने शोर मचाया और परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे।
  • ​रात 08:45 बजे: पुलिस द्वारा जेनरेटर की मदद से रोशनी का इंतजाम करने के बाद खंडोली से पहुंचे गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।
  • ​रात 09:25 बजे: गोताखोरों ने 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों किशोरों के शव नदी से बाहर निकाल लिए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed