Last Updated on September 9, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई की है। गिरिडीह साइबर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को कथित तौर पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जीवलाल मंडल की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता का आरोप था कि साइबर थाना कांड संख्या 24/26 से जुड़े मामले में कोर्ट में केस डायरी भेजने के एवज में सब-इंस्पेक्टर द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और बुधवार को जाल बिछाकर कार्रवाई की। इसी दौरान सब-इंस्पेक्टर को कथित तौर पर 30 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया गया।
ACB की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार सब-इंस्पेक्टर से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




