Last Updated on September 8, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर जिला कार्यालय (हरिचक) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों और अभियान टोली के सदस्यों को महीने भर चलने वाले विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा व दिशा-निर्देश दिए गए।
25 वर्षों के सेवा-संकल्प को समर्पित अभियान
मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प को समर्पित है। 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिवस से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वच्छता, सेवा, विकसित भारत के संकल्प और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसे जन-आंदोलन बनाने और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की अपील की।

बूथ स्तर पर सहभागिता पर जोर
प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि अभियान की सफलता में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। जिला प्रभारी डॉ. संजय सिंह ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और विकास का प्रेरणादायी उदाहरण है। कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनसेवा का संदेश पहुंचाएंगे।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप डंगेच ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सह अभियान के जिला संयोजक सिकंदर हेम्ब्रम, नवीन सिन्हा, देवराज, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व उपमहापौर प्रकाश सेठ, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, महादेव दूबे, सुरेश साव, इंजीनियर बिनय सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला मंत्री सुरेश मंडल, पूनम प्रकाश, प्रदेश मंत्री शालिनी वैशिखियार, रिंकी देवी, संत कुमार लल्लू, हरमीन्दर सिंह बग्गा उपस्थित रहे।
साथ ही विभाकर पाण्डेय, कामख्या गिरी, श्याम प्रसाद, कुंदन सिंह, सिंकू सिन्हा, गंगाधर दास, इनोद साव, केदार महतो, जयप्रकाश वर्मा, सीताराम पंडित, राज किशोर साव, चिंतामणि सिंह, प्रकाश यादव और मनोज पांडे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।




