विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने सिरसिया में सृजा कोचिंग कैंपस का किया भव्य उद्घाटन, कहा– गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से सवरेंगा विद्यार्थियों का भविष्य

0

Last Updated on September 4, 2026 by Gopi Krishna Verma

मनीष वर्मा ने कहा, “शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की असली नींव है।”

गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह के सिरसिया स्थित ‘सृजा कोचिंग कैंपस’ का शुभ उद्घाटन जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संचालक, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “आज के प्रतिस्पर्धी दौर में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बेहतर शैक्षणिक संस्थानों की अत्यंत आवश्यकता है। सृजा कोचिंग क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मनीष वर्मा ने कहा, “शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की असली नींव है। यदि हमारे युवाओं को सही समय पर सही मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। सृजा कोचिंग कैंपस जैसी पहल से स्थानीय विद्यार्थियों को अब दूर-दराज के शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि अपने ही क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल मिलेगा।”

सृजा कोचिंग कैंपस के शुभारंभ से स्थानीय व आसपास के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की नई उम्मीद जगी है। इस दौरान संस्थान परिवार ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों, अभिभावकों और स्थानीय निवासियों ने सृजा कोचिंग परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संस्थान की सफलता की कामना की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed