Last Updated on August 30, 2026 by Gopi Krishna Verma
स्थानीय परिसदन में बैठक, प्रखंड अध्यक्षों और प्रभारियों को दिए गए विशेष दिशा-निर्देश; बीएलए-2 को बूथ स्तर पर सहायता करने के निर्देश

गिरिडीह। रविवार को स्थानीय परिसदन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केड़िया जी की अध्यक्षता में एसआईआर (SIR) हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश से नियुक्त मास्टर ट्रेनर श्री मदशर खान ने जिला कांग्रेस, प्रखंड अध्यक्षों और प्रभारियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर मदशर खान ने निर्देश दिया कि जिस भी मतदाता को नोटिस प्राप्त हुए हैं, या जिनका नाम किसी भी कारणवश मतदाता सूची से हट गया है और उन्हें नोटिस नहीं मिल पाया है, उनकी हरसंभव मदद की जाए। उन्होंने बीएलए-2 (BLA-2) को सूचित करने का निर्देश दिया कि वे अपने-अपने बूथ पर ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार करें जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाने के साथ-साथ अंचल अधिकारी (CO) से जन्मतिथि प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में आम लोगों की सहायता की जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपना नाम दर्ज कराने से न छूटे।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों ने मास्टर ट्रेनर मदशर खान जी का भव्य स्वागत किया।

इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से अनूप लाल यादव, राजेश तुरी, अभिनंदन प्रताप सिंह, मोहम्मद अली खान, अशोक विश्वकर्मा, नागेश्वर मंडल, मनोज कुमार राय, धनंजय गोस्वामी, इतवारी वर्मा, अमीन अकेला, बिलाल अहमद हुसैनी, मोतीलाल पांडे, गुलाम सरवर, रणधीर कुमार चौधरी, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद सरफराज अंसारी, मोहम्मद निजामुद्दीन एवं मोहम्मद सोहेल सहित कई प्रखंडों के प्रभारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




