Last Updated on August 28, 2026 by Gopi Krishna Verma
पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

बेंगाबाद। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत छोटकी खरगडीहा – बनहती मार्ग पर स्थित परसन में शुक्रवार को ‘न्यू किसान सेवा पेट्रोल पंप’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गांडेय के पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया।
किसानों और राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत
उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि इस पेट्रोल पंप के चालू होने से स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर किसानों और इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को अब डीजल एवं पेट्रोल के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे क्षेत्र के लोगों को ईंधन लेने में काफी सहूलियत होगी और इलाके के विकास को भी गति मिलेगी।

अतिथियों का किया गया भव्य स्वागत
कार्यक्रम के प्रारंभ में पेट्रोल पंप के संचालक विजय वर्मा एवं नरेश वर्मा ने मुख्य अतिथि सहित आए सभी गणमान्य लोगों का माला पहनाकर और बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया। पंप संचालकों ने स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा देने का आश्वासन दिया।
ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य केदार हाजरा, पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, प्रो. विवेकानंद कुशवाहा, अनिल वर्मा, प्रो. अर्जुन प्रसाद वर्मा, कैलाश कुमार वर्मा, आनंद कुमार और नरसिंह पांडेय समेत क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।




