Last Updated on August 28, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 एवं अन्य विधिवत कार्यों के तहत जन्म प्रमाण-पत्र निर्माण की प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह सदर प्रखंड अंतर्गत चयनित पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायतवार विशेष ग्राम सभा की तिथि एवं संबंधित राजस्व ग्राम का विवरण निम्नवत है—
● करहरबारी पंचायत: राजस्व ग्राम गुरियाटांड़ में 29 अगस्त 2026 को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।
● पतरोडीह पंचायत: राजस्व ग्राम पतरोडीह एवं खपडाडीह में 31 अगस्त 2026 को विशेष ग्राम सभा होगी।

● महेशलुंडी पंचायत: राजस्व ग्राम महेशलुंडी में 01 सितंबर 2026 को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।
● बरमसिया पंचायत: राजस्व ग्राम गमाई में 02 सितंबर 2026 को विशेष ग्राम सभा होगी।
● अकदोनीकला पंचायत: राजस्व ग्राम बनियाडीह अंश में 02 सितंबर 2026 को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।
● चूंजका पंचायत: राजस्व ग्राम चूंजका में 03 सितंबर 2026 को विशेष ग्राम सभा होगी।
● अकदोनीखुर्द पंचायत: राजस्व ग्राम अकदोनीखुर्द में 03 सितंबर 2026 को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पंचायतों एवं राजस्व ग्रामों के आमजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि को विशेष ग्राम सभा में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर जन्म प्रमाण-पत्र निर्माण से संबंधित प्रक्रिया का लाभ उठाएं। साथ ही, संबंधित प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को आवश्यक सहयोग एवं सुविधा उपलब्ध कराते हुए जन्म प्रमाण-पत्र निर्माण की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की सुविधा एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए यह पहल की गई है, ताकि पात्र नागरिकों को जन्म प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।




