झंडा मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री सुदिव्य ने फहराया झंडा

Last Updated on August 15, 2026 by Gopi Krishna Verma स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने झारखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गिरिडीह। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य…

Last Updated on August 15, 2026 by Gopi Krishna Verma

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने झारखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

गिरिडीह। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार सुदिव्य कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधिगण, वरीय पदाधिकारी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे। अपने संबोधन में मंत्री सुदिव्य कुमार ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, संवैधानिक मूल्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में जनहितकारी कार्यों को गति देना है।

उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिला प्रशासन सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशील प्रशासन के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक संसाधनों के समावेश, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, कृषि एवं रोजगार सृजन, पेयजल एवं स्वच्छता तथा पर्यटन एवं खेलकूद के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

जिले में अबुआ आवास योजना, मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन, मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन एवं विभिन्न महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधारभूत संरचना और आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। माननीय मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने जिलेवासियों से सामाजिक सौहार्द, एकता एवं भाईचारा बनाए रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

आंदोलनकारियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने झारखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं विधि-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के माध्यम से प्रशासन ने जनसेवा, सुशासन, पारदर्शिता और समावेशी विकास के संकल्प को दोहराते हुए जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports