Last Updated on July 11, 2026 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। शनिवार को जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से एक महिला और उसके पुत्र की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक राजमिस्त्री घायल हो गया।मृतकों की पहचान सुनीता देवी और उनके पुत्र राजकुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों निर्माण कार्य के दौरान छज्जे के समीप खड़े होकर राजमिस्त्री प्रदीप यादव को निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान जैसे ही राजमिस्त्री छज्जे पर चढ़ा, वह अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

छज्जे का मलबा सुनीता देवी और उनके पुत्र पर गिरने से दोनों दब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य चलाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। वहीं छज्जे के साथ नीचे गिरे राजमिस्त्री प्रदीप यादव को हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। उनका जमुआ में इलाज चल रहा है। एक्स-रे रिपोर्ट के बाद चोटों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।घटना की सूचना पर हीरोडीह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




