Last Updated on July 6, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सोमवार को गिरिडीह +2 उच्च विद्यालय, गिरिडीह मे माय भारत केंद्र, गिरिडीह के द्वारा सहयोग फाउंडेशन, गिरिडीह के सहयोग से श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती मनाया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन +2 उच्च विद्यालय, गिरिडीह के प्राचार्य दयानन्द कुमार एवं उपनिदेशक माय भारत सूर्यसकांत कुमार के संयुक्त रूप से शयस्मा प्रसाद मुखर्जी का तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।वही कार्यक्रम में सर्व प्रथम केन्द्र का एपीएस नैयर प्रवेज़ के द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात की गयी एवं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जय शंकर अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र के उपनिदेशक सूर्यकांत के द्वारा उपस्थित युवाओं को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी एवं सभी युवाओं से माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत उच्च विद्यालय के प्राचार्य ने भी युवाओं को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे मे पूरी जानकारी दी। इसके बाद स्कूल मे पौधरोपण भी किया गया।




