Last Updated on July 2, 2026 by Gopi Krishna Verma
गुरुवार को जमुआ के प्लस टू उच्च विद्यालय नवडीहा में किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

नवडीहा। नवडीहा ओपी क्षेत्र के नवडीहा स्थिति जमुआ अंचल-2 के प्लस टू नवडीहा उच्च विद्यालय नवडीहा में बोर्ड परीक्षा 2026 में माध्यमिक और इंटरमीडिएट संकाय में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मंजू कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी उपस्थित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के विग्रह चित्र पर पुष्प अर्पण से की गई। कक्षा 10 एवं 12 के विद्यालय स्तर पर टॉप करने वाले को विधायक द्वारा ट्राफी एवं जिप अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल पहना कर हौंसला बढ़ाया गया।

सम्मान समारोह प्रतिभा व परिश्रम का प्रतीक: मंजु कुमारी
विधायक मंजु कुमारी ने कहा कि यह सम्मान समारोह केवल विद्यार्थियों का सम्मान नहीं, बल्कि शिक्षा, प्रतिभा और परिश्रम के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सम्मान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह सिद्ध किया है कि दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।यह अवसर पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय रहा।ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हैं, बल्कि अन्य युवाओं को भी शिक्षा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
वहीं जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे इसी तरह शिक्षा का महत्व को समझते हुए आगे बढ़ते रहे। आज शिक्षा से ही गरीबी को हराया जा सकता है।

इन लोगों ने भी किया संबोधित
कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर वर्मा, जेएलकेएम नेत्री सुनीता सिंह, एसएमसी के उपाध्यक्ष नरेश वर्मा, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष सुधीर वर्मा, समाजसेवी ओम प्रकाश महतो, प्रसादी पंडित, मनीष वर्मा, संतोष वर्मा, अशोक साव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम संचालन में इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्यक्रम का मंच संचालन मुकेश प्रसाद वियोगी एवं जितेंद्र कुमार भगत ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रधानाध्यापक ऋषिकांत सिन्हा सहित विद्यालय के सदस्य बलवंत सिंह, आनन्द कुमार शर्मा, जुवेल हांसदा, पप्पु कुमार वर्मा, नंदकिशोर चौधरी, अर्नब कश्यप, निर्मल राहा, चूरामन मंडल, दीपक पांडेय, दीपक वर्मा, नुनुलाल दास, वीरेंद्र वर्मा, इज़हार अंसारी, अजीत वर्मा, विकास यादव, सूर्यकांत भारती, सुभाष मुर्मू, अजय वर्मा, सुरेश यादव आदि की भूमिका सराहनीय रही।




