हिंदी पत्रकारिता दिवस पर डीसी ने जिले के सभी पत्रकारों, छायाकारों व प्रेस प्रतिनिधियों को दी शुभकामनाएं

0

Last Updated on May 30, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। हिंदी पत्रकारिता दिवस के शुभ अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों, संवाददाताओं, छायाकारों तथा प्रेस प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

उपायुक्त ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हिंदी पत्रकारिता समाज को जागरूक, शिक्षित एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। पत्रकारिता केवल समाचारों के संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और शासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य भी करती है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम योगदान देती है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं, जनभावनाओं और विकास से जुड़ी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। जिले के पत्रकारों ने भी समय-समय पर सामाजिक सरोकारों, विकासात्मक कार्यों तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उपायुक्त ने आशा व्यक्त की कि जिले के सभी पत्रकार भविष्य में भी निष्पक्षता और जनकल्याण के मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा समाज को सही दिशा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *