गिरिडीह: अपहरण के सात घंटे में धराए पांच आरोपी

Last Updated on May 25, 2026 by Gopi Krishna Verma गांडेय थाना क्षेत्र के पांडेयडीह की घटना गिरिडीह। पुलिस ने अपहरण की एक बड़ी वारदात का 7 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं सोमवार को गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमत ने प्रेस कांफ्रेन्स कर कहा कि पुलिस ने अपहृत…

Last Updated on May 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

गांडेय थाना क्षेत्र के पांडेयडीह की घटना

गिरिडीह। पुलिस ने अपहरण की एक बड़ी वारदात का 7 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं सोमवार को गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमत ने प्रेस कांफ्रेन्स कर कहा कि पुलिस ने अपहृत तसल्लीम अंसारी को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

बताया की 24 मई करीब 7:50 बजे संध्या में इकबाल अंसारी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके चचेरे भाई तसल्लीम अंसारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता-कलीम मियां, पाण्डेयडीह, बड़कीटांड, गांडेय का कुछ अपराधियों के द्वारा बेंगाबाद के खण्डोली पास से मोटरसाइकिल सहित दोपहर करीब 2:00 बजे अपहरण कर लिया गया है और 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की जा रही है।

.सूचना मिलते ही एसआइटी का गठन किया गया. एआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा के सहयोग से अपहृत तसल्लीम अंसारी को चाईना मोड़- चुंजका जंगल, थाना मुफ्फसिल से सकुशल बरामद कर लिया।

घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि अपराधियों ने पीड़ित के परिजनों से 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से 24,000 रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से फिरौती के रूप में ट्रांसफर करवाया गया था। गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति में घटना में अपनी संलिप्तता के साथ-साथ दो अन्य अपराधी राजा एवं जाफर उर्फ लल्लूआ के भी शामिल होने की बात स्वीकारी है। दोनों फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधियों में मो. सोहेल पिपराधोड़ा, मो. आदिल अंसारी, चैताडीह, मो. समीर अंसारी, मोहनपुर, अफरीदी शाह, मोहनपुर, इरशाद अंसारी चैताडीह शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हन्टर मोटरसाइकिल जेएच 11 एम 8557 बुलेट मोटरसाइकिल जेएच 11 आर 6667, अपराधियों के पास से ओप्पो रेनो व वीवो वई 28 मोबाइल और अपहृत की मोटरसाइकिल जेएच 11 जे 4694 जब्त की गई है। मो. आदिल अंसारी और मो. समीर अंसारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. छापामारी दल में मुफस्सिल थाना पुनि श्यामकिशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, ज्ञान रंजन कुमार, बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, एसआई विजय मंडल शामिल थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports