एकदिवसीय मार्शल आर्ट कैंप का आयोजन बच्चों के बीच बेल्ट, मैडल व सर्टिफिकेट का वितरण
Last Updated on May 24, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। आशा दीपक फाउंडेशन गिरिडीह के तत्वाधान में दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी के द्वारा एकदिवसीय मार्शल आर्ट कैंप का आयोजन किया गया। रविवार को सुबह 7 बजे बरमसिया चिल्ड्रेन पार्क गिरिडीह में आयोजित इस कैम्प में मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन व वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार उपस्थित थे, जबकि वार्ड नम्बर 9 से वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी रमेश सिन्हा व रेन बु कान कराटे के झारखंड महासचिव नारायण कुमार महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

इस दौरान नारायण के द्वारा बच्चों को कराटे प्रशिक्षण करवाया गया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को अपनी सुरक्षा स्वयं करने के कई तरह की जानकारी दी गई। वहीं हमारे मुख्य अतिथि अरविंद कुमार जी के द्वारा बच्चों को और उनके अभिभावकों को हास्य योग के माध्यम से खुश रहने, और जिन्दगी में टेंशन मुक्त रहने के कई टिप्स दिए गए।

अरविंद कुमार से हास्य प्रशिक्षण पाकर जिन्दगी में खुश रहने एवं स्वस्थ रहने की कला को सिखकर बच्चों के साथ अभिभावकों को भी बहुत खुशी हुई। मार्शल आर्ट समर कैंप का आयोजन दीपक श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावकों का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के हाथों बच्चों के बीच मैडल, बेल्ट व सर्टिफिकेट का वितरण किया गया।
