बेंगाबाद: नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा आरोपी प्रेमी

0

Last Updated on May 18, 2026 by Gopi Krishna Verma

प्रेमिका ने प्रेमी पर करा रखा है एफआईआर दर्ज, बेंगाबाद के लकठाही गांव का है प्रेमी

गिरिडीह। जिले में टावर पर चढ़कर प्रेमी युवाओं का मामला अब ट्रेड बनता जा रहा है। हाल ही में जहां एक मामला पीरटांड़ से आया वहीं अब आज और अभी का ताजा मामला बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र से आ रहा है जहां एक प्रेमी युवा प्रेमिका से शादी करवाने को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। प्रेमी मोतीलेदा के लकठाही निवासी निवासी संजय रजक है। वह प्रेमिका से शादी करने की जिद पर करीब 200 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर पर चढ़ा हुआ है।

प्रेमिका से शादी करने की जिद्द पर अड़ा युवक मोबाईल टावर पर चढ़ कर अब आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। दो सौ फिट की उंचाई पर चढ़े युवक को स्थानीय लोगों उसे टावर से उतरने को कह रहे है।

सूचना मिलने पर मौके पर बेंगाबाद पुलिस पहुंच चुकी है और युवक को नीचे उतारने का प्रयास जारी है। बताते चलें कि एक नाबालिग लड़की को घर मे बंधक बना यौन शोषण के मामले मे प्रेमिका ने प्रेमी के विरुद्ध थाना मे एफआईआर कराई है। जिसके बाद से आरोपी युवक पुलिस के नजरों से चल रहा था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *