बेंगाबाद: 11 मोबाइल, 13 सीम कार्ड, 5 बाइक के साथ छह साइबर अपराधी गिरफ्तार

0

Last Updated on May 13, 2026 by Gopi Krishna Verma

महानगर गैस बिल अपडेट, ई-चालान चेक और एमजीएल गैस के नाम पर फर्जी लिंक और एपीके फाइल भेज करते थे ठगी

गिरिडीह। पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कोलेहरिया जंगल से छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना और विशेष पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी में आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और पांच बाइक बरामद की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी मोबाइल फोन के जरिए लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे “महानगर गैस बिल अपडेट”, “ई-चालान चेक” और “एमजीएल गैस” के नाम पर फर्जी लिंक और एपीके फाइल भेजते थे। लिंक डाउनलोड करते ही लोगों के बैंक खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में मेहन्द्र कुमार मंडल, कृष्ण कुमार मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज कुमार मंडल, राजेश कुमार मंडल और आदित्य कुमार मंडल शामिल हैं। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 14/2026 दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *