डीडीसी ने जिले के तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की कि समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Last Updated on April 13, 2026 by Gopi Krishna Verma उप विकास आयुक्त ने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही गिरिडीह। उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ…

Last Updated on April 13, 2026 by Gopi Krishna Verma

उप विकास आयुक्त ने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही

गिरिडीह। उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा जिला अंतर्गत तीनों नगर निकायों नगर निगम, गिरिडीह, नगर पंचायत, बड़की सरैया, नगर पंचायत, धनवार अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसके अलावा उन्होंने पाइपलाइन, जलापूर्ति योजना इत्यादि के कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उप विकास आयुक्त ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों नगर निकायों क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से संबंधित पूर्व में किए गए बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्य को जल्द-से-जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं उप विकास आयुक्त ने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही।

बैठक में उप नगर आयुक्त, नगर निगम गिरिडीह, कार्यपालक पदाधिकारी, बड़की सरैया नगर पंचायत, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत धनवार, नगर निगम के अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports