गिरिडीह: एसपी ने किया कई थाना प्रभारियों का तबादला

Last Updated on April 13, 2026 by Gopi Krishna Verma अमन कुमार बने बेंगाबाद के थाना प्रभारी तो एनुल हक़ बने अहिल्यापुर थाना प्रभारी गिरिडीह। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इसे लेकर एसपी के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश जारी होने के बाद…

Last Updated on April 13, 2026 by Gopi Krishna Verma

अमन कुमार बने बेंगाबाद के थाना प्रभारी तो एनुल हक़ बने अहिल्यापुर थाना प्रभारी

गिरिडीह। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इसे लेकर एसपी के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश जारी होने के बाद सभी थानों में पदस्थापित किए गए नए थाना प्रभारियों अविलंब थाने में योगदान देने को कहा गया है।

एसपी ने कुल 21 थाना प्रभारियों का तबादला दिया है। जिसमें नगर थाना में पदस्थापित एसआई एनुल हक को अहिल्यापुर थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार को बेंगाबाद थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार से जितेंद्र सिंह को पीरटांड, श्रीकांत कुमार को डुमरी, बुधेश्वर उरांव को ताराटांड, बृजेश कुमार को धनवार, सोनू कुमार को परसन ओपी, श्वेता कुमारी को देवरी, पीकू कुमार को सरिया, राजेश कुमार को बगोदर का थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावे अन्य कई थाना प्रभारियों जा तबादला किया गया है।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports