पिकअप के टक्कर से ठेला चालक युवक की दर्दनाक मौत

Last Updated on April 12, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारी के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ठेला चलाकर घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दासडीह निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वह छोला-गुपचुप बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण…

Last Updated on April 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारी के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ठेला चलाकर घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दासडीह निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वह छोला-गुपचुप बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जाता है कि वर्ष 2022 में उसकी शादी हुई थी और उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक के जीजा प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रिंस कुमार गांडेय के कोयरीडीह में आयोजित यज्ञ से देर रात करीब 1 बजे ठेला लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांडेय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया।

धनबाद में भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने की सलाह दी। परिजन उसे रांची ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया है। गांडेय थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports