प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल ने महापौर एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

Last Updated on March 16, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल मनोज कुमार ने समाहरणालय सभागार में गिरिडीह नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा तथा सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और स्थानीय स्वशासन की नई…

Last Updated on March 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल मनोज कुमार ने समाहरणालय सभागार में गिरिडीह नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा तथा सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और स्थानीय स्वशासन की नई शुरुआत का प्रतीक रहा।

महापौर एवं सभी वार्ड पार्षदों ने संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के दौरान सभागार में उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया।

समारोह में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी निर्वाची पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। अपने संबोधन में प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास में महापौर और वार्ड पार्षदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा जताई कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और नगर के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।

प्रमंडलीय आयुक्त ने यह भी कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत स्थानीय निकायों में निहित होती है। जब जनप्रतिनिधि ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हैं तो विकास की गति तेज होती है और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होती हैं। उन्होंने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त ने नव निर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने सभी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं सभी वार्ड पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जनता ने जिन उम्मीदों और विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने आशा व्यक्त किया कि नव निर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षद नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने नव निर्वाचित महापौर एवं सभी वार्ड पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने की दिशा में ठोस पहल की। नव निर्वाचित महापौर ने भी इस अवसर पर सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed