कपिलो पंचायत को मिली बड़ी उपलब्धि मुखिया मुकेश यादव बने मास्टर ट्रेनर
Last Updated on January 14, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। ग्राम पंचायत कपिलो के मुखिया मुकेश यादव का चयन पंचायत सहायकों के प्रशिक्षण हेतु मास्टर ट्रेनर के रूप में किया गया है और इसके लिए रांची में आयोजित दिनांक 15 जनवरी से 18 जनवरी तक चार दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेंगे।

प्रशिक्षक के रूप में यह चयन उनके द्वारा पंचायत स्तर पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों, प्रशासनिक दक्षता एवं विकासात्मक सोच को देखते हुए किया गया है। मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री यादव पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और गति आएगी।
इस अवसर पर मुखिया मुकेश यादव ने कहा कि यह चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे कपिलो पंचायत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अपने अनुभवों के माध्यम से पंचायत सहायकों को बेहतर मार्गदर्शन देंगे, ताकि ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल सके।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे पंचायत के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताया है और मुखिया मुकेश यादव को पंचायत सहायक सूरज कुमार मोदी, अभिषेक कुमार, लता कुमारी, राजू साव सहित पंचायत वासियों ने बधाई दी है।
