सर्वोदय नव जागृति केंद्र गोरडीह शीतलटोला ने मनाया विवेकानंद जयंती
Last Updated on January 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। सोमवार को सर्वोदय नव जागृति केंद्र गोरडीह शीतलटोला ने स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया।

इस बीच केंद्र के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं इस क्लब के कोषाध्यक्ष राजू वर्मा ने सभी युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने ग्राम समाज में स्थापित करने एवं उनके मार्गदर्शन में चलने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में भोला वर्मा, पवन यादव, मुन्ना यादव, बीरेंद्र यादव समेत दर्जनों उपस्थित थे।
