एक सप्ताह के अंदर बालमुकुंद स्पंज एंड आयरन फैक्ट्री में दूसरे मजदूर की मौत, शव के साथ फैक्ट्री गेट पर बैठे परिजन

0

Last Updated on January 10, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बालमुकुंद स्पंज एंड आयरन फैक्ट्री लगातार हो रही मजदूरों की मौत चिंता का विषय बन गई है। बीते एक सप्ताह के अंदर फैक्ट्री में काम के दौरान दूसरे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।

इस ताजा हादसे में सदर प्रखंड के जसपुर पंचायत अंतर्गत बेल्हो गांव निवासी मुकेश कुमार मंडल (35) पिता शीतल मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे फैक्ट्री में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। मिली जानकारी के अनुसार, कार्य के दौरान उन्हें गंभीर चोटें लगीं। चोटों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें धनबाद अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।

परिजन इस घटना से गमगीन हैं। वे प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के शव को लेकर फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर रहे हैं। फैक्ट्री में बार-बार हो रहे हादसों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। कुछ दिन पूर्व भी इसी फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत हुई थी।

श्रमिक संगठनों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे हादसे श्रमिकों के बीच भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *