देवघर जाने के क्रम में राज्यपाल का गिरिडीह में स्वागत

0

Last Updated on January 2, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह जिलें में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार देवघर जाते हुए कुछ देर के लिए गिरिडीह पहुंचे। राज्यपाल का स्वागत नए परिषद भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया।

इस अवसर पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अधिकारियों ने राज्यपाल को बुके देकर कर सम्मानित किया। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

जिले के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात सुचारू रूप से संचालित किया गया। राज्यपाल का यह दौरा जिले के लिए गर्व का क्षण रहा, जो प्रशासन और सुरक्षा के बेहतर प्रबंध का उदाहरण था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *