सरपंच शक्ति महिला सरपंच प्रशिक्षण के लिए झारखंड से एक मात्र पेशम मुखिया रागिनी सिन्हा का हुआ चयन
Last Updated on December 2, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के पेशम पंचायत के मुखिया रागिनी सिन्हा को सरपंच शक्ति महिला सरपंच प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए झारखंड राज्य से एक मात्र महिला मुखिया का चयन किया गया है। जिनका आगामी 16 से 19 दिसंबर के बीच चार दिवसीय प्रशिक्षण भारतीय गुणवत्ता परिषद् कार्यालय नई दिल्ली में किया जाएगा।

आपको बता दें कि पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष महिला जनप्रतिनिधियों के कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निखारने और स्थानीय शासन में एक मजबूत भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जाता है। साथ हीं उक्त कार्यक्रम के द्वारा महिला जनप्रतिनिधियों को खुद से निर्णय लेने की क्षमता में सुधार लाना, उन्हें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना, सरपंच पति या मुखिया पति की भूमिका को दर किनार करना एवं महिला सरपंचों को सामाजिक, आर्थिक विकास में समान भागीदार बनाना इत्यादि पर बल दिया जाता है।
