खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 एवं खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञापन और रजिस् ट्रीकरण) विनियम, 2011 के अनुसूची IV में किये गए प्रावधान के अनुरूप भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से संबंधित प्रशिक्षण संपन्न

Last Updated on November 30, 2025 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। सिविल सर्जन, गिरिडीह के आदेशानुसार आज सदर हॉस्पिटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 एवं खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञापन और रजिस् ट्रीकरण) विनियम, 2011 के अनुसूची IV में किये गए प्रावधान के अनुरूप भारतीय खाद्य संरक्षा…

Last Updated on November 30, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सिविल सर्जन, गिरिडीह के आदेशानुसार आज सदर हॉस्पिटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 एवं खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञापन और रजिस् ट्रीकरण) विनियम, 2011 के अनुसूची IV में किये गए प्रावधान के अनुरूप भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के FOSTAC कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य व्यवसाय संचालकों (FBOs) को खाद्य सुरक्षा एवं मानक विषय पर प्रशिक्षित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल मिला कर 100 कारोबारियों ने भाग लिया।

FSSAI के सूचीबद्ध प्रशिक्षक डॉ. राकेश सिंह ने खाद्य सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा खतरा, खाद्य विषाक्तता (Food Poisoning), खाद्य संक्रमण (Food Infection) और खाद्य एलर्जी (Food Allergies) एवं नियंत्रण, खाद्य जनित रोग, संचारी और गैर संचारी रोग, फूड ग्रेड रंग, पैकेजिंग सामग्री, कागज, बर्तन, एडिटिव एवं प्रिजर्वेटिव, टेंपरेचर डेंजर जोन, उच्च जोखिम वाले खाद्य पदार्थ, GMP- गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेस, GHP- गुड हाइजेनिक प्रक्टिसेस, SOP स्टैंडरड ऑपरेटिंग प्रोसीजर, FSMS- खाद्य सुरक्षा और प्रबंधन प्रणाली खाद्य व्यवसाय रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस के अनिवार्यता एवं प्रक्रिया, लाइसेंस और पंजीकरण के नियम और शर्तें, व्यक्तिगत एवं कार्यस्थल की साफ-सफाई एवं स्वच्छता, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, फूड सैंपल एवं टेस्ट की जरूरत, फूड पैकेजिंग एवं लेबलिंग नियम, कच्ची सामग्री की गुणवता के मानक, पेयजल मानक और परीक्षण कीट नियंत्रण, खाद्य पदार्थ का सुरक्षित भंडारण और परिवहन, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड, गोल्डेन रूल, कचरे का प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा इंस्पेक्शन चेकलिस्ट, इत्यादि का विशेष रूप से चर्चा किया गया।

प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के ट्रेनिंग पार्टनर 360 रिसर्च फाउंडेशन के राहुल कुमार (प्रोजेक्ट मैनेजर, झारखंड), अमित कुमार और शुभम के द्वारा किया करवाया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ राजा कुमार ने बताया की यह प्रशिक्षण सभी खाद्य व्यापारियों को लेना अनिवार्य हैं साथ ही उन्होंने कहा की अगला प्रशिक्षण आने वाले कुछ दिनों में वापस से किया जायेगा, जिसकी निबंधन जारी है। कार्यक्रम का सफल आयोजन में खाद्य सुरक्षा विभाग गिरिडीह के कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports