खुशखबरी: झारखंड में राशन कार्डधारियों को हर महीने मिलेगा एक लीटर सरसों तेल
Last Updated on October 31, 2025 by Gopi Krishna Verma

PDS Jharkhand: झारखंड के 68 लाख से ज़्यादा राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने गरीब परिवारों के पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से एक नई योजना तैयार की है। इसके तहत हर पात्र परिवार को अब प्रति माह 1 लीटर सरसों तेल (Mustard Oil) दिया जाएगा।
यह योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के ज़रिए लागू की जाएगी, ताकि जरूरतमंद परिवारों को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री पारदर्शी ढंग से उपलब्ध हो सके।
वर्तमान में यह प्रस्ताव कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

हालांकि, इससे पहले फरवरी 2024 के बजट में घोषित सोयाबीन-बड़ी और मोटा अनाज वितरण योजना अब तक शुरू नहीं हो सकी है, जबकि इसके लिए ₹2,860.27 करोड़ का प्रावधान था।
खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार, कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही सरसों तेल वितरण योजना पूरे राज्य में लागू कर दी जाएगी।
सरकार का लक्ष्य है कि गरीब परिवारों को पर्याप्त पोषण और खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
कितने परिवार होंगे लाभान्वित
झारखंड में कुल 68,21,143 राशन कार्डधारक परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे। 60.06 लाख परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत तथा 8.15 लाख परिवार झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के तहत।

सबसे ज़्यादा लाभार्थी जिले
रांची (59.52 लाख), धनबाद (50 लाख), पूर्वी सिंहभूम (47.85 लाख), गिरिडीह (45.99 लाख), पलामू (45.07 लाख) और बोकारो (38.06 लाख)।
सबसे कम लाभार्थी लोहरदगा जिले में लगभग 11.01 लाख परिवार है।
