केदार हजरा ने काम नहीं किया इसलिए मंजू को टिकट दिया: मामा शिवराज

Last Updated on November 17, 2024 by Gopi Krishna Verma नवडीहा में मंजू के समर्थन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की चुनावी सभा को संबोधित नवडीहा। शनिवार शाम को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा जमुआ विधानसभा प्रत्याशी मंजू देवी के समर्थन में नवडीहा में विजय संकल्प सभा में भाग…

Last Updated on November 17, 2024 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा में मंजू के समर्थन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की चुनावी सभा को संबोधित

नवडीहा। शनिवार शाम को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा जमुआ विधानसभा प्रत्याशी मंजू देवी के समर्थन में नवडीहा में विजय संकल्प सभा में भाग लिया और जनता को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री बाद में पहले वे सबके मामा है।भाजपा प्रत्याशी मंजू कुमारी के बारे में कहा कि वह समाजसेवा में पहले से ही अव्वल है। चाहे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना हो, गरीबों में वस्त्र वितरण करना हो, पौधारोपण करना हो सबमें मंजू आगे रहती है। गरीबों की सेवा साक्षात् नारायण की सेवा है। पिछले विधायक केदार हजरा ने कोई काम नहीं किया; इसलिए मंजू को भाजपा ने टिकट दिया।

झारखंड़ में हर काम का रेट फिक्स

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार पर टिकी है। यहां हर चीज पर रेट फिक्स है। इस पर सभा में उपस्थित भीड़ ने कहा कि थाना में कम-से-कम पांच हजार, आवास के लिए बीस हज़ार, नरेगा डोभा कुआं 15 हजार, मोटेशन के लिए दस हजार रेट तय है। यहां के कांग्रेस नेता आलमगिरी के घर से नोटों का पहाड़ निकला। गरीबों का पैसा हेमंत सोरेन लुट और लुटा रहा है। कहा जनता के पैसे वसूल करेंगे यह मामा का वादा है। यहां बालात्कार भी बढ़ रहा है। बेटियां सुरक्षित नहीं है। माटी, बेटी, रोटी को बचाना है। घुसपैठियों को चुन-चुनकर भगाएंगे। बंग्लादेशियों को यहां रहने की जगह नहीं दी जाएगी।कहा 25 लाख पर कैंडिडेट से लेकर पेपर लीक से बेरोजगारों को परेशान कर रहे हैं हेमंत सोरेन। यहां सिपाही दौड़ में कईको ने जान गंवाई। वर्दी के जगह कफन पहनकर घर आए। बेरोज़गारी भत्ता भी नहीं दिया। लाखों झूठे मरे तो हेमंत सोरेन पैदा हुए।

कहा सरकार भाजपा की सरकार बनने पर 2.5 लाख नौकरियां देंगे। पहली कैबिनेट में यह फैसला होगा। ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट को दो हजार रुपए दो वर्षों तक प्रोत्साहित भत्ता मिलेगा। मध्यप्रदेश के लाड़ली लक्ष्मी योजना की भी प्रसंशा की। बोले केंद्रीय कृषि मंत्री के नाते बांध बनाकर खेतों में पानी देंगे और 31 सौ रुपए क्विंटल धान खरीदेंगे।

जीतने पर नवडीहा व हीरोडीह को बनाएंगे

मंजू कुमारी मंजू कुमारी ने कहा कि विधायक बनने व उनकी सरकार बनने पर नवडीहा व हीरोडीह को प्रखंड़ का दर्जा दिलाएंगे। जीतने पर सबके सुख-दु:ख में साथ देंगे।

सभा को भरतपुर के पूर्व सांसद रंजीता कोहली, पूर्व गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा, भाजपा महामंत्री महेंद्र कुमार वर्मा, नवडीहा मंडल महामंत्री सुधीर कुमार वर्मा, सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण, ओमप्रकाश राय ने भी संबोधित किया। इस दौरान हजारों की भीड़ उपस्थित थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports