Last Updated on August 3, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह झामुमों जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रमिला मेहरा के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समिति के अध्यक्ष सह 20सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य गीता हाजरा उपस्थित हुए। वहीं बैठक में मुख्य रूप से एजेंट के रूप में महिला मोर्चा को सशक्त करना महिला मोर्चा संगठन का विस्तार करना और आगामी विधानसभा की चुनाव की तैयारी करना को लेकर किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से सभी बिंदु पर चर्चा किया गया और जिला समिति अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा महिलाओं को सशक्त करने को लेकर के सरकार के द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है। उन सभी बातों की जानकारी गांव-गांव के सभी घर की महिलाओं तक एक महिला ही विशेष तौर पर बता सकती है, समझा सकती है। इसके लिए मजबूती से काम करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया।
बताया गया कि झारखंड सरकार द्वारा 3 अगस्त से नारी सम्मान सुरक्षा योजना जो 21वर्ष से 49 वर्ष तक की महिलाओं के लिए योजना को संचालित की जा रही है।

महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला मेहरा के द्वारा बताया गया की सभी के सहमति से बेंगाबाद प्रखंड से अध्यक्ष के लिए अंजलि किसको, सचिव संजू मुर्मू, उपाध्यक्ष सोनाली किस्कू, जमुआ से अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सचिव देवयंती भारती, उपाध्यक्ष कुसुम देवी, डुमरी से अध्यक्ष अंजू सोनी, सचिव सनोवर बीवी, उपाध्यक्ष सरिता देवी, पीरटांड से अध्यक्ष उषा ठाकुर, सचिव हेमलता देवी, कोषाध्यक्ष आरती मुर्मू, गिरिडीह नगर से अध्यक्ष के लिए ललिता देवी सचिव अफसाना प्रवीण को मनोनीत किया गया।




