निकाय चुनाव: 23 फरवरी को वोटिंग व 27 को होगी गिनती

0

Last Updated on January 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

नगर निकाय चुनाव 2026: झारखंड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी तस्वीर साफ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को चुनाव की घोषणा कर दी है। सभी नगर निकायों में 23 फरवरी सोमवार को वोटिंग होगी। 48 निकायों में मतदान एक ही दिन होगा। वहीं, 27 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी।

मतदान सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 29 जनवरी से 4 फरवरी तक नामाकंन की तिथि रखी गई है। 5 फरवरी को स्क्रूटनी की जाएगी।नामांकन वापस लेने की अंतिम तारिख 6 फरवरी होगी। इसके बाद कैंडिडेट्स को 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *