नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, शुक्रवार रात दिल्ली में ली अंतिम सांस
Last Updated on August 16, 2025 by Gopi Krishna Verma

Jharkhand News: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शुक्रवार की देर रात दिल्ली में अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे 62 साल के थे। उनके पुत्र ने स्व. सोरेन के एक्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसकी जानकारी देर रात को दी- उन्होंने लिखा -“अत्यंत ही दुख के साथ यह बता रहा हूं की मेरे पिताजी रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं रहे।”
बताते चलें कि सिर में गंभीर चोट की वजह से वो दो अगस्त से ही इलाजरत थे। आज उनका पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से झारखंड विधानसभा ले जाया गया है। जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके बाद उनके पार्थिक शरीर को जमशेदपुर ले जाया जाएगा। वहां पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन को रखा जाएगा। आज ही शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

सीएम बोले- ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था। शिक्षा मंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, ‘ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा…।
