केन्द्रीय बजट: बजट में महंगाई से नहीं मिली राहत- झामुमो

0

Last Updated on February 1, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। झामुमो गिरिडीह के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का रविवार को पेश बजट को जनता के लिए झुनझुना बताया।

उन्होंने कहा कि बजट में जनता को महंगाई से राहत नहीं मिली। जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के दाम स्थिर हैं। लगभग सारे चीजों के दाम दोगुने हो गये हैं। इस बजट में भी जनता को महंगाई से कोई राहत नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि बजट में झारखंड को एक लाख छतीस हजार करोड़ रू बकाया भी नहीं मिला। इस बजट से झारखंड की जनता में निराशा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *