टीआरपी प्लस टू उच्च विद्यालय लेदा, गिरिडीह के दो छात्रों आकांक्षा में चयन

0

Last Updated on July 17, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। टीआरपी प्लस टू उच्च विद्यालय लेदा, गिरिडीह के दो छात्रों ने आकांक्षा की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है।

विद्यालय के रईस अंसारी पिता मो रफीक अंसारी और मनोरंजन कुमार पिता गोपाल प्रसाद वर्मा का चयन राज्य स्तरीय आकांक्षा कार्यक्रम रांची के लिए हुआ है। इसकी जानकारी विद्यालय की प्राचार्य अनिता मित्तल ने दी है। उन्होंने कहा कि दो छात्रों के चयन पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

प्राचार्य अनिता मित्तल ने बताया कि दोनो छात्रों का चयन इंजीनियरिंग विषय के लिए हुआ है। बताया कि दोनो छात्र मेधावी है। मैट्रिक की परीक्षा में भी दोनो को क्रमश 94% और 95% अंक प्राप्त हुआ था। बता दें कि आकांक्षा योजना के तहत झारखंड सरकार द्वारा मेडिकल और इंजीनियरिंग के लिए दो वर्षों तक निःशुल्क कोचिंग दी जाती है। दोनों छात्रों को स्कूल के सभी शिक्षकों ने बधाई दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *