शहर के कालीबाड़ी में एक साथ तीन कपड़ा दुकान में चोरी

0

Last Updated on January 20, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शहर के हृदयस्थली कालीबाड़ी चौक पर बीती रात चोरों ने एक साथ तीन कपड़ा दुकानों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस–प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चोरों ने गोविंद टेक्सटाइल, केके फैशन तथा आरसी ट्रेंड्स फैमिली स्टोर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात चोरों ने दुकानों के शटर व ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया और काउंटर व दराजों को खंगालते हुए नकदी चुरा ली। इस दौरान चोरों ने कालीबाड़ी चौक के आसपास स्थित कई अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया, हालांकि कुछ जगहों पर उन्हें असफलता हाथ लगी। सुबह दुकानदारों के दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक साथ तीन दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में भय का माहौल है और उन्होंने रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल इस घटना से शहर के व्यवसायियों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा बाजार क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *