गिरिडीह कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया पार्टी का 141वां स्थापना दिवस

0

Last Updated on December 28, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। रविवार को गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 141 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष सतीश केडिया द्वारा पार्टी का झंडा तोलन किया गया ओर राष्ट्रगीत गाया गया साथ ही साथ जिला भर के सभी प्रखंड कार्यालय में और पंचायत के पदाधिकारियों के घर पर भी झंडा फहराया गया।

जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के आजादी से पहले और आजादी के बाद देश की आजादी और देश के नवनिर्माण में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही नए जुड़े लोगों को इसकी जानकारी दी गई ।गोष्टी को संबोधित करते हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोई पार्टी नहीं एक विचारधारा है एक आंदोलन है जिसने देश की आजादी के आंदोलन को एक सूत्र में पिरोने का काम किया और बृहद रूप से आंदोलन चलाकर सैकड़ों कुर्बानियों के बाद देश को आजादी दिलाई और आजादी के बाद हमारे मुल्क में जहां एक सुई नहीं बनती थी। हमारे मुल्क को अंग्रेजों ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया था।

मौके पर गोष्टी में संतोष मिश्रा, बलराम यादव, गौतम सिंह, मोहम्मद अली खान, मेराज अंसारी आदि कई लोगों ने संबोधित किया। कांग्रेस के इतिहास और वर्तमान के बारे में विस्तार से चर्चा की इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया।

मौके पर मोहम्मद शमी, सुलेमान अख्तर, सिकंदर अंसारी, मोहम्मद सोहेल, मदन विश्वकर्मा, कृष्ण सिंह, पंकज सागर, जुनेद आलम, यश सिन्हा, सोनू खान, सुलेमान अख्तर, बिलाल अहमद, हुसैनी, शाहनवाज आलम, धनंजय सिंह, संतोष वर्मा, मोहम्मद निजामुद्दीन, अशोक विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *