शहर के अरगाघाट सूर्य मंदिर के पास मकतपुर के सूरज का शव बरामद
Last Updated on February 9, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सोमवार सुबह गिरिडीह शहर के अरगाघाट सूर्य मंदिर के समीप मकतपुर निवासी 55 वर्षीय सूरज गुप्ता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया गया कि मकतपुर निवासी सूरज गुप्ता को शराब पीने की आदत थी और वे अक्सर सुबह-सुबह घर से निकल जाया करते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दुर्घटना पुल की रेलिंग से नीचे गिरने के कारण हुई है। इधर शव को नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।
