गरहाटांड़ रेलवे पटरी के पास चुंगलो के किशोरी पंडित का शव बरामद
Last Updated on February 10, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर पंचायत अंतर्गत चुंगलो गांव निवासी किशोरी पंडित का शव गरहाटांड के पास रेलवे पटरी के समीप संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ।

स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे शव देखा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गिरिडीह सदर अस्पताल ले आई। इधर मुफ्फसिल पुलिस हर बिंदु पर गहराई से जांच कर रही है।
