प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रो. विनीता कुमारी ने छठव्रतियों के बीच किया साड़ी वितरण

0

Last Updated on October 24, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। छठ पूजा को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रो विनीता कुमारी ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठव्रतियों के बीच गुरुवार को साड़ी का वितरण किया।

वहीं चार दिनों तक लगातार चलने वाले छठ महापर्व बहुत ही श्रद्धा और भक्ति के साथ लोग मनाते हैं। भगवान भास्कर को सुबह का अर्ध्य के साथ ही महापर्व का समापन होता है। इसी को देखते हुए गिरिडीह के कर्बला रोड एवं बरमसिया में नगर मंत्री अमित आर्या के नेतृत्व में किया गया। प्रो. विनीता कुमारी, वार्ड पार्षद गुड़िया देवी, भाजपा नगर मंत्री समीर दीप, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश गुप्ता आदि ने छठव्रती माताओं के बीच साड़ी का वितरण कर माताओं से आशीर्वाद लिया।

प्रो. विनीता ने कहा कि श्रद्धा, विश्वास और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में हमारा प्रयास होता है कि लोगों की सेवा कर पुण्य की भागी बनूं। आगे भी श्रद्धा और भक्ति के साथ फल का वितरण करुंगी। मैं कामना करती हूं कि छठी मईया का आशीर्वाद सभी लोगों पर बनी रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *