ज्वाला पब्लिक स्कूल में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
Last Updated on October 18, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। दीवाली के शुभ अवसर पर गिरिडीह ज़िले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत ज्वाला पब्लिक स्कूल केंदुआगढ़ाह में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर दीपावली से पहले ही उत्सव का माहौल बना दिया। उनकी कलात्मक प्रतिभा से विद्यालय के शिक्षक व इंडियन आर्मी के। जवान अनिल वर्मा भी प्रभावित हुए। प्रतियोगिता में इतनी उत्कृष्ट रंगोलियां बनाई गईं कि सर्वश्रेष्ठ का चुनाव करना निर्णायक मंडल आर्मी जवान अनिल वर्मा के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया।

इंडियन आर्मी के जवान अनिल वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, ताकि छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सके। बच्चे को सभी चीजों में अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए। वहीं अनिल वर्मा के द्वारा बच्चों को कराटे ओर ड्रिल के बारे में बताया गया। इधर निदेशक रणधीर प्रसाद ज्वाला ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

मौके पर शिक्षक पप्पू कुमार, राज कुमार, तानिया विश्वकर्मा, सोनाक्षी कुमारी, पूजा कुमारी, स्वेता कुमारी, पायल कुमारी, कोमल कुमारी ज्वाला,अंजनी प्रसाद उपस्थित थे।