पचंबा: ट्रक-ऑटो टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर

0

Last Updated on February 13, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के अलकापुरी चौक के समीप शुक्रवार अहले सुबह एक ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार हीरोडीह थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी प्रेम दास एवं देवरी थाना क्षेत्र के देवपाहरी निवासी छोटू राम गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पचम्बा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पचम्बा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस से इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान प्रेम दास की मौत हो गई।

इधर घटना के बाद ट्रक और ऑटो दोनों ही वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पचम्बा पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर पचम्बा थाना ले गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *